भरत मंडल की मां

April 18, 2007

जय गोस्वामी

नंदीग्राम में प्रतिरोध की पहली पांत में जो महिलाएं खड़ी थीं, उनका आवेग सही नहीं था.
नंदीग्राम के बारे में सुनील गंगोपाध्याय,
आनंद बाजार पत्रिका, 16 मार्च, 07

बूढ़ी बोलीं-
‘मेरा एक बेटा तो गया
दूसरे को भी वे ले जायें
मेरे इन हाथों को देखो बेटा…`
कह कर उन्होंने उठाये अपने कांपते,
नस निकले हाथ,
दिखाये… इन दो हाथों से
खेत के सारे काम
निपटाये हैं मैंने अब तक,
इन्हीं हाथों से
जमीन को छीन जाने से रोकूंगी.`

मौसी-माई, आपके पास
ईंट भट्ठे में छुपाये गये हथियारों का जखीरा
नहीं है,
मौसी-माई, आपके पास
हथियारों से लैस पुलिस नहीं है
मौसी-माई, आपके पास
चप्पल पहने, पुलिसिया वरदी में
हजारों कैडर नहीं हैं,
फिर भी इतनी ताकत
आप लाती कहां से हैं?
-
यह मुझे पता नहीं
सिर्फ इतना जानती हूं
-
कभी कभी देवी दुर्गा
किसान की मां बन कर
हमलोगों को दर्शन देती हैं…

कौन ज्यादा कौन कम
जय गोस्वामी

मेरी समझ है कि वह मुख्यमंत्री खुद भी अकेला होते ही शोग्रस्त हो जाते हैं.
-नंदीग्राम के बारे में सुनील गंगोपाध्याय, आनंद बाजार पत्रिका, 16 मार्च, 07

ताकि पहचान न करा सके
इसलिए जिसकी जीभ
उन्होंने काट ली बलात्कार के बाद
दोनों हाथों से दोनों पैरों को पकड़
फाड़ डाला गया जिसके नवजात बच्चे को,
जिसके पति की गरदन काट कर
फेंक दी गयी आंगन के किनारे,
मर गया, फिर भी मुंह में पानी
नहीं देने दिया गया,
उन महिलाओं के भीतर
शोक की जो आग जल रही है
उसे अलग रखो
उस शासक की दो घंटे की उदासी,
जिसने गोली चलाने का हुक्म दिया था
फिर नाप लो
कौन ज्यादा हेै, कौन कम
सोचो, किसने कहा था
जीना हराम कर दूंगा
अगर जरूरत हुई, तो जान से
मार डालूंगा, जान से…`

इतना ही तो कहा था
तभी मोर के मुंह से आ गया खून
फिर वह नाचते हुए
परिक्रमा करने लगा श्मशानों की

उसके नृत्य से गिरने लगे
हर दिशा में
जलते पंख…

अजीब अंधेरा
जय गोस्वामी

वे इस बंगाल में ले आये हैं आज
एक अजीब अंधेरा
जिन्होंने कहा था ‘अंधेरे को दूर भगायेंगे हम`
वही आज सारी रोशनी का लोप कर रहे हैं,
अंधेरे के राजाओं के हाथ
सुपुर्द कर रहे हैं जमीन और चेतना-
‘तेभागा` की स्मृतियों को दफन कर रहे हैं
कह रहे हैं ‘जाओ, पूंजी के आगोश में जाओ`

नंदिनी अपने दोनों हाथों से
हटा रही है अंधेरा, पूकारती-’रंजन कहां हो तुम!`
जितने रंजन हैं सभी घुसपैठिये, यह मान कर
जारी हुआ है वारंट
फिर भी वे आ खड़े हो रहे हैं
किसानों के कंधें से कंधा मिला कर
‘तेभागा` के कंधें से कंधा मिला कर
उनकी प्रतिध्वनि जगा रही है संकल्प के पर्वत-सी मानसिकता,
विरोध चारों ओर, कोतवाल त्रस्त हैं

युद्ध के मैदान में रेखाएं खींची जा चुकी हैं
तय कर लो तुम किधर जाओगे,
क्या तुम भी कदम बढ़ाओगे व्यक्ति स्वार्थ की चहारदीवारी की ओर
जैसे पूंजी की चाकरी करनेवाले ‘वाम` ने बढ़ाये हैं
या रहोगे मनुष्य के साथ
विभिन्न रंगों में रंगे सेवादासों ने
षड़यंत्रों के जो जाल बुने हैं
उन्हें नष्ट करते हुए
नये दिवस का, नये समाज का स्वप्न
देखना क्या नहीं चाहते तुम?

अगर नहीं आज…

जय गोस्वामी
दर्शक,
देखो उस मां को, जो
सीने से बच्चे को चिपकाये
अपना बलात्कार रोकने का प्रयास
कर रही है…

देखो, उनलोगों नेे छीन लिया उसके बच्चे को,
उसके सर को मुठ्ठी में पकड़
घुमाया दो-ढाई बार,
टूट गयी उसकी गरदन
फिर उस तिलमिलाते पुतले को
फेंक दिया नदी में

खड़े-खड़े यह दृश्य तुमने देखा
मैंने भी

इसके बाद किसी के पदत्याग की मांग करने से
मिलना क्या है?

अगर आज नहीं वापस ला सके
उन तमाम गांवों को
जो श्मशान में तबदील हो गये,
अगर आज नहीं इकट्ठा कर सके
उन तमाम रुलाइयों को
जो सूख गयीं,
अगर नहीं आज उनका एक स्तूप बन सके
अगर नहीं आज सारे शोक, जो सहम गये
एक चिनगारी बन
विस्फोट कर सकें?

जय बांग्ला के बडे़ कवि हैं. इन कविताओं का अनुवाद विश्वजीत सेन ने किया है.

Entry Filed under: कविताएं. .

1 Comment Add your own

  • 1. ज़ाकिर  |  May 21, 2007 at 1:30 pm

    बधाई।
    आपने उन लोगों कि पीड़ा महसूस की, ये बडी बात है।

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.

Trackback this post  |  Subscribe to the comments via RSS Feed


RSS news from bbchindi.com

Recent Posts

Calendar

April 2007
M T W T F S S
« Mar   May »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Links

Archives

Recent Comments

बंगाल म… on यह ठीक-ठीक ए…
क्रिके… on बंगाल में…
चन्द्र… on आइए, हम अंधे…
चन्द्र… on आइए, हम अंधे…
चन्द्र… on क्या पंत और …